चम्पावत, मार्च 27 -- बनबसा में शारदा वैली एनएचपीसी कर्मचारी संघ ने संविदा कर्मियों का वेतन बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन पदाधिकारियों ने बनबसा आए टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी के तकनीकी निदेशक सुप्रकाश अधिकारी से मुलाकात की। श्रमिक फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष विनोद उप्रेती ने कहा कि वेतन कम होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर तकनीकी निदेशक के पावर स्टेशन पहुंचने पर पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य, विद्युत महाप्रबंधक जावेद अंसारी, गोविंद सोनाल, केशव थलाल, प्रवीण गर्ग, जावेद हसन, महेश वाल्मीकी आदि मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...