संविदा कर्मियों का मुआवजा अटकाने वाली कंपनियों के भुगतान रोके
मेरठ, जून 3 -- आउटसोर्स पर कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली कंपनी का टेंडर समाप्त हो गया, लेकिन कंपनी ने संविदा कर्मचारियों के लाइन पर कार्य के दौरान दुर्घटना का शिकार होने पर 15 मामलों का निस्तारण नहीं किया। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए पीवीवीएनएल प्रबंधन ने संबंधित कंपनियों के टेंडर खत्म होने के बाद अब उनके भुगतान पर रोक लगा दी है। मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन मोहम्मद सगीर ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए। अधीक्षण अभियंताओं एवं अनुबंध अधिकारी को जारी किए निर्देश में कहा कि अनुबंध समापन के बाद फर्मों के सभी लंबित बीजकों को संविदा पोर्टल पर अपलोड करें। ईपीएफ भुगतान, मानदेय भुगतान, ईएसआईसी भुगतान, घातक/अघातक दुर्घटनाओं में हुई क्षतिपूर्ति जैसे ईडीएलआई पेंशन, फ्यूनरल भुगतान एवं अन्य देयों का भुगतान होने के उपरांत ही फर्म के रिटेंशन मनी एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.