मेरठ, अप्रैल 7 -- शहर में संविदा कर्मचारियों की संख्या कम करने के विरोध में कर्मचारियों का आंदोलन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी संविदा कर्मचारी कार्य से विरत रहकर ऊर्जा भवन में धरने पर बैठे रहे। मुख्य अभियंता समेत बिजली अफसरों को ज्ञापन सौंपा। संविदा-निविदा कर्मचारी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने मांगे न माने जाने पर आज से जिलेभर में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी दी है। सोमवार को संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों का चालू वित्तीय वर्ष के लिए टेंडर लेने वाली कंपनी बिजलीघरों पर कर्मचारी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। छह दिन बाद भी टेंडर लेने वाली कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं आ रहा है। संविदा-निविदा कर्मचारी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और कासिफ का कहना है...