बरेली, मई 22 -- फरीदपुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत प्रदेश भर में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का दो माह का बकाया मानदेय नहीं मिलने कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।  गुरुवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार एवं मंडल महामंत्री डॉ. अतुल कुमार के आवाहन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन कार्यवाहक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार यादव  को दिया। यह भी पढ़ें- बिलारी में एनएचएम संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरू कर्मचारियों ने कहा ...