कौशाम्बी, मई 21 -- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह के आह्वान पर गुरुवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों विरोध प्रदर्शन किया। काली पट्टी बांधकर अपनी मांग उठाई। कर्मचारी दो माह का लंबित मानदेय मांग रहे हैं। गुरुवार को संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार रखा। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अरुण केशरवानी ने बताया कि इस प्रदेश व्यापी विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनएचएम के संविदा चिकित्सक, एएनएम, स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, सीएचओ, पैरामेडिकल स्टॉफ, बीपीएम, बीसीपीएम, मैनेजमेंट स्टॉफ सहित अन्य समस्त संविदा कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि मार्च एवं अप्रैल का मानदेय अभी तक न मिलने के कारण कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। यह भी प...