चम्पावत, फरवरी 24 -- उत्तराखंड परिवहन मजदूर संघ ने संविदा कर्मियों को नियमित करने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन दिया। टनकपुर दौरे पर आए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को परिवहन मजदूर संघ ने ज्ञापन दिया। उन्होंने नियमितीकरण की प्रक्रिया में उत्तराखंड परिवहन निगम की कर्मचारियों को शामिल करने की मांग की। मंत्री ने कर्मचारियों को उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट सब कमेटी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपचंद शाह, क्षेत्र संगठन मंत्री कुणाल राठौड़ , शाखा मंत्री रवि कुमार जी संगठन मंत्री मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.