वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रेलवे बोर्ड के सदस्य (परिचालन और व्यवसाय विकास) हितेंद्र मल्होत्रा ने शुक्रवार को बनारस रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर स्टेशन और गाड़ियों में चलने वाले संविदा कर्मचारियों को क्यूआर कोड युक्त डिजिटल आइडेंटिटी कार्ड जारी करने का निर्देश दिया। सदस्य ने स्टेशन और ट्रेन में इनका रिकार्ड भी रखने को कहा, ताकि अनधिकृत लोगों को रोका जा सके। बोर्ड के सदस्य ने बनारस स्टेशन पर व्यवसाय के नए अवसर तलाशने के लिए कहा। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, प्रथम और द्वितीय प्रवेश द्वार, प्लेटफार्म सं-1 और 8 पर स्थित विभिन्न कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया। अफसरों को रेल राजस्व बढ़ाने के लिए कारगर कदम उठाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने अनारक्षित टिकट काउंटर पर होने वाली...