मेरठ, अप्रैल 8 -- शहर में बिजली व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले संविदा कर्मचारियों और विभाग के बीच टकराव अब चरम पर पहुंच गया है। संविदा निविदा कर्मचारी सेवा समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी छंटनी के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को जिलेभर के संविदा कर्मचारी आंदोलन में शामिल हो गए। ऊर्जा भवन परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दूसरी ओर, शहर में संविदा कर्मचारी उपलब्ध कराने का टेंडर लेने वाली कंपनी संविदा कर्मचारी उपलब्ध नहीं करा पा रही। कंपनी से प्रतिनिधियों का कोई अता-पता नहीं। कंपनी ने जब कर्मचारियों के साथ एग्रीमेंट नहीं किया और कर्मचारी उपलब्ध नहीं कराए जा रहे तो अधिकारियों द्वारा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया जाना भी सवालों में घेरे में आ रहा है। पीवीवीएनए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.