मेरठ, अप्रैल 5 -- शहर में बिजली संविदा कर्मचारियों की संख्या कम किए जाने के विरोध में शनिवार को भी संविदा निविदा कर्मचारी सेवा समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन जारी रखा। कहा कि जब तक सभी 603 कर्मचारियों का एग्रीमेंट नहीं होगा, तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। वहीं कर्मचारी नेता भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कर्मचारी के प्रतिनिधिमंडल की मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम से वार्ता हुई, लेकिन वह विफल हो गई। संविदा कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं कैंट विधायक अमित अग्रवाल को भी समस्या बताई। कहा कि एक तरफ वर्कलोड बढ़ता जा रहा है और दूसरी तरफ संविदा कर्मचारियों की संख्या वर्टिकल व्यवस्था लागू करने के बाद घटाई जा रही है।कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील कीसंविदा निविदा कर्मचारी सेवा समिति के अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.