संविदा कर्मचारियों की छंटनी रोके, हटाए कर्मियों को वापस लिया जाए
लखनऊ, अगस्त 13 -- विद्युत संविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर गुरुवार को लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सत्याग्रह किया गया। विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता के प्रतिनिधि इंजीनियर जयप्रकाश को 33 केवी मध्य क्षेत्र लेसा में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्युत विभाग में कार्यरत सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकार की ओर से गठित आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल करने, संविदा कर्मचारियों की छंटनी रोकने और पूर्व में हटाए गए कर्मचारियों को वापस लेने की मांग की गई। इसके अलावा निर्धारित मानदेय में वृद्धि, अतिरिक्त कार्य का नियमानुसार भुगतान, सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और फेसियल अटेंडेंस व्यवस्था को व्यावहारिक बनाने की मांग उठाई गई। कर्मचारियों ने सेवा निवृत्ति आयु 55 से बढ़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.