सिद्धार्थ, मार्च 2 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों की रैगिंग के बाद प्राचार्य ने पुरुष छात्रावास का वार्डन बदल दिया है। प्राचार्य ने नया वार्डन संविदा सीनियर रेजिडेंट (एसआर) डॉ. शिवम यादव को बनाया है। इसे लेकर रार छिड़ गया है। नियमित सीनियर फैकल्टी को नजरअंदाज करते हुए सह वार्डन व संविदा को वार्डन बनाने के प्राचार्य के इस निर्णय का अंदरखाने में सीनियर फैकल्टी दबी जुबान से विरोध शुरू कर दिए हैं। दरअसल, मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2023 बैच का छात्र शौर्य गुप्त अपने जूनियर 2025 बैच के छात्रों का रैगिंग लेता था। सीनियर छात्र जूनियरों की रैगिंग लेने के लिए पुरुष छात्रावास की मेन बिल्डिंग में बुलाता था। लगभग 21 फरवरी से रैगिंग लेने की घटना चल रही थी, बावजूद तत्कालीन वार्डन को कानों कान खबर तक नहीं लगी। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.