संविदा एएनएम समस्याओं को लेकर सांसद से मिलीं
गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। संविदा एएनएम के समायोजन, मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर एएनएम संविदा संघ की प्रदेश संयोजिका प्रेमलता पाण्डेय के नेतृत्व में शुक्रवार को सदस्यों ने सांसद रविकिशन से मुलाकात की। इस दौरान संविदा एएनएम ने अपनी समस्याओं की जानकारी सांसद को दी। सांसद रविकिशन ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। संविदा पर कार्यरत 17 हजार एएनएम की आवाज दबने नहीं पायेगी, जो भी मांग पत्र सौंपा गया उसके निदान के लिए मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सचिव विन्दरावती यादव, जिलाध्यक्ष राजनंदनी, विभा मिश्रा, साधना पाण्डेय, रंजना, हिन्दू सिंह, सीमा राय, कुसुम भारती, अंजू प्रजापति, शीतल, बबली, सारिका राय, पूजा यादव, अनिता श्रीवास्तव, सत्यार्थी सिंह, शकुंतला, अंजली, नेहा कुशवाहा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.