संविदा आधारित सहायक प्राध्यापकों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन पूर्ण
पूर्णिया, अगस्त 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना से अनुशंसित संविदा आधारित सहायक प्राध्यापकों के प्रमाण-पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। विश्वविद्यालय स्तर पर विषयवार गठित जांच समितियों द्वारा अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों की गहन जांच एवं सत्यापन किया गया। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना द्वारा पूर्णिया विश्वविद्यालय के लिए कुल 220 संविदा आधारित सहायक प्राध्यापकों की अनुशंसा भेजी गई थी। इसके आलोक में विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाण-पत्र सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया। सत्यापन प्रक्रिया में कुल 200 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 20 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। विषयवार सत्यापन में हिन्दी विषय में कुल 38 अभ्यार्थियों में 35 अभ्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.