नैनीताल, मई 4 -- नैनीताल, संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर नगरपालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. सरस्वती खेतवाल और रोहिताश शर्मा को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। संघ ने बताया कि देहरादून, रुड़की सहित अन्य नगर निगमों में संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 805 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। इसी तर्ज पर नैनीताल पालिका के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय भी बढ़ाने की मांग की गई। इसके लिए आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया गया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण मित्रों ने की वेतन बढ़ाने की मांग यहां संघ के अध्यक्ष त्रिलोचन टांक, महासचिव सोनू सहदेव, उपाध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.