सहारनपुर, मार्च 1 -- सहारनपुर। जनमंच परिसर में रविवार सुबह संविदा और अस्थायी कर्मचारियों ने एकजुट होकर "ऑल इंडिया कॉन्ट्रैक्ट एंड टेंपरेरी वर्कर्स यूनियन" की पहली उद्घाटन बैठक की। बैठक से पूर्व कर्मचारियों ने परिसर में जुटकर संगठन के समर्थन में नारे लगाए और एकता का संदेश दिया। महामंत्री मनमोहन सूद ने कहा कि यूनियन का उद्देश्य संविदा और अस्थायी कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन, समय पर वेतन भुगतान, ईपीएफ और ईएसआई जैसी सुविधाओं की सुनिश्चितता तथा नौकरी की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया। अध्यक्ष दीपक भंवर ने कर्मचारियों अपने हक के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से संघर्ष करने के लिए प्रेरित करते हुए पदाधिकारियों को निष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में सुनील कुमार, मनोज सैनी, रकम सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.