उन्नाव, जनवरी 22 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के करीमाबाद गांव में बुधवार बकाया बिल जमा कराने गए बिजली संविदा कर्मी के साथ दो भाईयों से मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी विनीत कुमार पुत्र रामऔतार ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह विद्युत निगम में संविदा कर्मी के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को वह अपने विभागीय साथियों के साथ कोतवाली क्षेत्र के करीमाबाद गांव में ओटीएस योजना के तहत कैंप लगाए हुए थे। तभी गांव निवासी राजेश व सुरेश पुत्रगण रामेश्वर को उनके बकाया बिजली बिल के बारे में जानकारी दी गई। संविदा कर्मी के अनुसार दोनों भाइयों पर 4165 रुपये का बिजली बिल बकाया था, जिसे ओटीएस योजना के अंतर्गत जमा करने पर छूट मिलने की बात कही गई। यह सुनते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.