वाराणसी, अप्रैल 3 -- वाराणसी। दशाश्वमेध के पातालेश्वर में संविदाकर्मी बुधवार को करंट से झुलस गया था। मामले में विद्युत मजदूर पंचायत ने बीएचयू ट्रामा सेंटर में पहुंचकर हाल जाना। साथ ही मुख्य अभियन्ता और अधीक्षण अभियंता से मिलकर जांच की मांग की। साथ ही गोदौलिया के जेई की शिकायत की, बताया कि उन्होंने घटना को छिपाने की कोशिश की। अधिकारियों ने बेहतर इलाज के साथ ही पूरी घटना की जांच की बात कही। विद्युत मजदूर पंचायत के प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री ने बताया कि विद्युत विभाग में अधिकारियों की मनमानी का नतीजा है कि पूरे वर्ष लगातार विद्युत स्पर्शाघात से संविदाकर्मियों की जान जा रही है। बावजूद इसके जल्दबाजी में काम कराने की आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। जांच की मांग करने वालों में ओपी सिंह, जिउतलाल, रमाकांत, राजकुमार, बंशीलाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...