अलीगढ़, जुलाई 16 -- जवां, संवाददाता। थाना क्षेत्र स्थित कासिमपुर पावर हाउस कॉलोनी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली के पोल पर कार्य कर रहे संविदा विद्युत कर्मी मुकेश कुमार, पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी ग्राम नगोला को करंट लगने से दर्दनाक हादसा हो गया, उन्हें तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां मंगलवार शाम को उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मुकेश कुमार बिजली के पोल पर कार्य कर रहे थे आरोप है कि इसी दौरान उपकेंद्र से लाइन चालू कर दी गई, जिससे उन्हें करंट लग गया। हालांकि, इस संबंध में परियोजना परिसर के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक संविदा कर्मी चक्कर आने के कारण विद्युत पोल से जमीन पर गिर गए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: 11हजार वो...