संविदाकर्मियों ने मांगों को लेकर अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- हीरागंज/संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बाबागंज में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को चिकित्साधिकारी डॉ.आदित्य रंजन त्रिपाठी के नेतृत्व में नियमितीकरण समेत अनेक समस्याओं को लेकर मांग पत्र तैयार किया। विरोध स्वरुप हाथों में काली पट्टी बांधकर काम करते हुए अपना ज्ञापन महेशगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ.सौरभ सिंह को सौंपा। इस मौके पर डॉ. अमन मौर्य, दुर्गेश कुमार पांडेय, रजनीश कुमार, धर्मबीर सिंह, संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे। संग्रामगढ़ सीएचसी में समान कार्य, समान वेतन को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदाकर्मियों ने प्रदेश व्यापी आंदोलन के क्रम में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज सिंह को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- संविदा कर्मियों ने दो सूत्रीय मांगों को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.