प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत नगरीय वितरण खंड के अंतर्गत विभिन्न उपकेंद्रों पर कार्यरत संविदाकर्मियों के वेतन भुगतान को लेकर गंभीर असंतोष सामने आया है। संविदा कर्मियों का आरोप है कि माह अक्तूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक का पूर्ण वेतन संबंधित कंपनी ने अब तक नहीं दिया गया है। वेतन में कटौती से कर्मचारी परेशान हैं। संविदा कर्मियों का कहना है कि उन्होंने संबंधित अवधि में पूरा माह कार्य किया, इसके बावजूद उन्हें आंशिक भुगतान ही किया गया। वेतन न मिलने से कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता, मेयोहाल विद्युत नगरीय वितरण खंड से शिकायत की है। शिकायत करने वालों में रुपेश कुमार यादव, बलवंत सिंह, विजय कुमार, नितिन, प्रदीप, प्रमोद, नारेंद्र, पप्पू, पंकज तिवारी, गणेश, कृष्ण और शिव प्रकाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.