मेरठ, अप्रैल 21 -- विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले मंगलवार को संविदा कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के नाम संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन भेजा। इसमें कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह सात मई को प्रदेशभर में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार करेंगे। ऊर्जा निगमों में संविदा कर्मियों को राज्य सरकार द्वारा गठित आउटसोर्स निगम में शामिल किए जाने की मांग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक ऊर्जा भवन परिसर में संविदा कर्मियों ने भूपेंद्र सिंह, मोहम्मद कासिफ के नेतृत्व में धरना दिया। प्रदर्शनकारी संविदाकर्मियों ने कहा कि आउटसोर्स निगम द्वारा निर्धारित मानक वेतन का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा। यह भी पढ़ें- बिजली कर्मियों ने किया सत्याग्रह, 7 मई को कार्य बहिष्कार की चेतावनी विभाग द्वारा स...