संविदाकर्मियों के विनियमितीकरण पर हुई बात
लखनऊ, जून 4 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मुख्य सचिव संजय प्रसाद से उनके कक्ष में मुलाकात की। परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी और कार्यकारी अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ चौरसिया ने संयुक्त रूप से बताया कि अपर मुख्य सचिव से 2001 के बाद नियुक्त संविदा कर्मचारियों के विनियमितीकरण की नियमावली बनाई जाने सहित कर्मचारियों की अन्य कई मांगों पर बात हुई। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि विनियमितिकरण नियमावली मंत्री परिषद का विषय है। कार्मिक विभाग इस पर कार्यवाही करेगा। उन्होंने संयुक्त परिषद के पत्र पर कार्मिक विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश भी जारी किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.