लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता संविदा कर्मचारियों की छंटनी और अप्रैल में अभियंताओं पर कार्रवाई की तैयारी पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। संघर्ष समिति ने साफ किया है कि अगर अभियंताओं पर बेजा कार्रवाई की गई तो संगठन आंदोलन को मजबूर होगा। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि राजधानी लखनऊ समेत एक दर्जन से अधिक शहरों में वर्टिकल व्यवस्था लागू की गई है। इससे व्यवस्था चौपट हो गई है और अब ठीकरा अभियंताओं पर फोड़ा जा रहा है। संविदा कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। यही नहीं, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से उपभोक्ताओं की संख्या में और भी इजाफा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.