वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी। विद्युत मजदूर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पूर्वांचल अध्यक्ष इंद्रेश कुमार राय के नेतृत्व में अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड चिरईगांव से मुलाकात की। इस दौरान 11 सूत्रीय मांगों के संबंध में द्विपक्षीय वार्ता की गई। साथ ही मनमाने तरीके से संविदा कर्मचारियों की अनावश्यक छंटनी, उत्पीड़न पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रबन्धन एवं उच्चाधिकारियों की ओर से नियमित एवं संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न वर्तमान में चरम पर पहुंच चुका है। समीक्षा बैठक के नाम पर तकनीशियन को अपमानित करना, स्वयं की लापरवाही कर्मचारियों पर थोपना, अभद्रता एवं खण्ड की छवि को धूमिल करने से कर्मचारी परेशान हैं। प्रतिनिधिमंडल में उदयभान दूबे, दिलीप पाण्डेय संदीप कुमार, संजय सिंह, विजय नारायण, अवनीश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.