लातेहार, मई 8 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में महुआडांड़ प्रखंड के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्ट्स और कॉमर्स में संत तेरेसा गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने दबदबा कायम रखा। वहीं साइंस में संत जोसेफ प्लस टू विद्यालय के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। यह भी पढ़ें- सं....खूंटी 11 इंटर आर्ट्स में पूनम बनीं प्रखंड टॉपरआर्ट्स संकाय में प्रदर्शन आर्ट्स संकाय में संत तेरेसा गर्ल्स स्कूल की छात्रा अंजली कांसी व एडलीन टोप्पो ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से महुआडांड़ प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। रुबिला कुजूर और कमला कुमारी ने 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि दीप्ति खाखा...