नई दिल्ली, अगस्त 8 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की पहल पर चल रहे साप्ताहिक युवा संपर्क कार्यक्रम के तहत शनिवार को विधानसभा सचिवालय ने दो छात्र प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी की। इसमें ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्री यूथ लीडरशिप डायलॉग 3.0 के अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी और नागपुर के डीपीएस लावा की छात्र संसद के विद्यार्थी शामिल थे। विजेंद्र गुप्ता ने युवाओं से संवाद करते हुए शासन व्यवस्था, सार्वजनिक नीति, कूटनीति, उद्यमिता और वैश्विक सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होता है, जब विभिन्न देशों के युवा आपस में संवाद करते हैं और विविध दृष्टिकोण साझा करते हैं। छात्र संसद के विद्यार्थियों को यह समझाया गया कि विधानसभा में कानून कैसे बनते हैं, विधेयकों पर चर्चा कैसे होती ह...