वाराणसी, मई 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लोकतांत्रिक मूल्यों की सुदृढ़ता के लिए संवाद और वाद-विवाद का काफी महत्व है। इससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच तथा समसामयिक विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होता है। यह बातें बरेका इंटर कॉलेज में दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यक्रम 'चौपाल' के समापन पर शुक्रवार को जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार ने कहीं। इस कार्यक्रम में छह समितियों के माध्यम से विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक तथा सार्थक चर्चा की गई। इस दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रभावशाली ढंग से विचार रखे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एके माहेश्वरी, मयंक सिंघल, राज़ा रवि, अनिमेष शुक्ला आदि उपस्थित रहे। कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.