रिषिकेष, मार्च 20 -- थानो स्थित लेखक गांव में शुक्रवार से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन "आरोहण इंटरनेशनल मैरीटाइम कॉन्फ्रेंस 2026" का आगाज हुआ। इस सम्मेलन में सात देशों के 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इनमें वैश्विक शिपिंग कंपनियों के अधिकारी, उद्योग विशेषज्ञ और नीति-निर्माता शामिल हैं। सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और लेखक गांव के संरक्षक डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने किया। उन्होंने कहा कि देहरादून अब अंतरराष्ट्रीय समुद्री संवाद का नया केंद्र बन रहा है और इस आयोजन से उत्तराखंड में निवेश व नवाचार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राज्य में शिपिंग कंपनियों की स्थापना को बढ़ावा देना और रोजगार के नए मौके पैदा करना है। कार्यक्रम के दौरान "देवभूमि समुद्र रत्न सम्मान" भी दिया जाएग...