आरा, सितम्बर 19 -- आरा। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत जिला गंगा समिति एवं सहजानंद ब्रह्मर्षि महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता पाठशाला के अंतर्गत युवा स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्देश्य युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना था। जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा अपनी ऊर्जा से इसे जन-आंदोलन बना सकते हैं। यह केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रो पूनम कुमारी ने कहा कि स्वच्छता दैनिक आदतों का हिस्सा है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्वयंसेवकों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर दिय...