गाजीपुर, मई 16 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जनपद में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति महिला कार्यक्रम से जुड़ी लखपति दीदियों के साथ शनिवार को रायफल क्लब में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संवाद किया। विभिन्न विकास खण्डों से आई लखपति दीदियों ने अपने स्वरोजगार, बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, सीसीएल स्वीकृति एवं मार्केटिंग से संबंधित समस्याओं और अनुभवों को साझा किया। अधिकांश महिलाओं ने बैंकों से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं। महिलाओं ने बताया कि ऋण स्वीकृति में अनावश्यक विलंब, शाखाओं में समुचित सहयोग न मिलना, दस्तावेजों की बार-बार मांग तथा बैंक स्तर पर समन्वय की कमी के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद के मामलों को रजिस्टर में करें नोट जिलाधिकारी ने उपस्थित बैंक अधिकारियों को निर्देश...