मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- गायघाट, एक संवाददाता। बेनीबाद थाना परिसर में सोमवार को ग्रामीण एसपी की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने क्षेत्र की विधि-व्यवस्था और आपराधिक मामलों को लेकर लोगों से सीधा संवाद किया तथा समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई। इसपर ग्रामीण एसपी ने आश्वासन दिया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नियमित रूप से पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके होली और रमजान मनाने की अपील की। उन्होंने थानेदार साकेत कुमार शार्दूल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ओडी, महिला डेस्क और समझौता पंजी का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर अपर थानेदार दीपक कुमार, एसआई एएच कमाली, एएसआई मनीष कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.