धनबाद, जून 3 -- युवा राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मंगलवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में युवा संवाद चौपाल यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश युवा राजद के अध्यक्ष रंजन कुमार ने की। अध्यक्षता युवा राजद के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार एवं संचालन पूर्व प्रदेश महासचिव उदय शर्मा ने किया। रंजन कुमार ने कहा कि युवा संवाद चौपाल यात्रा राज्य की संस्कृति, शिक्षा, नवाचार और जीवनशैली के उच्च मानदंड स्थापित करने का अवसर प्रदान करती है। संवाद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संगठन से जोड़ना, आपसी सौहार्द्र बढ़ना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। ऐसे कार्यक्रम जीवन के नए आयाम गढ़ने नए अनुभव हासिल करने और अपनी क्षमता को पहचानने का भी अवसर देती है। प्रवीण कुमार ने कहा कि चौपाल सीखने, सांस्कृति आदान-प्रदान करने और नए रिश्ते स्थापित करने का ...