संवाद के साथ मिलेगा प्रशिक्षण, करेंगे प्रस्तुति
वाराणसी, जून 1 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। संगीत कार्यशालाओं के आयोजन तो हमेशा से होते आए हैं। कहीं गायन सिखाया जाता है, कहीं नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाता है। कहीं तबला और सितार बजाना भी सिखाया जाता है। इसी क्रम में अब संवादिनी (हारमोनियम) वादन के प्रशिक्षण की कार्यशाला भी अपनी स्थायी जगह बना रही है। इस वर्ष लगातार दूसरा मौका होगा जब काशी के युवा 'श्रुति संवाद' नाम से होने वाली कार्यशाला में संवादिनी वादन सीखेंगे। दो दिवसीय कार्यशाला दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय परिसर में 26 एवं 27 जून को होगी। कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षण डॉ. विनय मिश्र होंगे। कार्यशाला चार सत्रों में विभाजित है। पहले दिन दो सत्रों में अलंकार, पलटा, हाथों का रखरखाव, उंगलियों का प्रयोग और वाद्ययंत्र को संचालित करने के बारे में सिखाया जाएगा। दूसरे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.