मुरादाबाद, फरवरी 17 -- पुलिस लाइन में मंगलवार को नारी एवं बाल उत्थान समिति की ओर से पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर संवाद कार्यक्रम हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सह संयोजक पर्यावरण गतिविध राकेश जैन और एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने किया। मुख्य अतिथि राजेश जैन ने बिगड़ते पर्यावरण पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने जल बचाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जल है तभी हमारा कल है। इसलिए जल को बचाएं ताकि जीवन बचा रहे। अन्य वक्ताओं ने भी अपने संबोधन में पर्यावरण और जल संरक्षण पर जोर दिया। संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों के साथ ही पुलिस लाइन आरटीसी में ट्रेनिंग ले रहे रंगरूट भी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.