चाईबासा, जून 19 -- चाईबासा। टाटा कॉलेज कैंपस में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीस गोप की अध्यक्षता में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा देशभर के छात्रों के साथ की जा रही संवाद कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। मौके पर विभिन्न छात्र संगठनों का संयोजन करने के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। इसमें पीपुन बारीक को मुख्य संयोजक बनाया गया है। मुख्य संयोजक को आवश्यकता अनुसार कोऑर्डिनेशन कमेटी का विस्तार करने को कहा गया है। संरक्षक दीनबंधु बाईपाई और सुरेश सवैया होंगे। इस दौरान आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पेपर लीक मामले को लेकर सदन के अंदर और बाहर छात्रों के साथ मुखर होकर खड़े हैं। यह भी पढ़ें- महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना 20 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग ...