संवाद कायम रख दूर कर सकते हैं जीवन से निराशा
जहानाबाद, सितम्बर 10 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर एसएन सिन्हा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें 300 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम की शपथ दिलाई गई। मानव शृंखला व जागरूकता रैली के माध्यम से 'हर जीवन अनमोल है', 'बात करें, साथ रहें' और 'आशा ही जीवन है' का संदेश दिया गया। पोस्टर प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक और संवादात्मक सत्र के जरिए तनाव, अकेलेपन तथा समय पर सहायता लेने के महत्व को बताया गया। यह भी पढ़ें- एसवीपी कॉलेज में आत्महत्या निवारण दिवस पर संगोष्ठी मानसिक स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी में 100 से अधिक विद्यार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.