धनबाद, अप्रैल 28 -- बीबीएमकेयू के विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग द्वारा सोमवार को मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें बतौर मुख्य वक्ता डॉ आरएस यादव ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, आत्महत्या के प्रमुख कारणों और उसकी रोकथाम के प्रभावी उपायों पर विस्तृत चर्चा की। बताया कि मानसिक समस्याओं को नजरअंदाज करना गंभीर परिणामों को जन्म दे सकता है। इसलिए समय पर संवाद और सहयोग बेहद जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ कविता सिंह ने की। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए इसके प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, तनाव का सही प्रबंधन करने तथा जरूरत पड़ने पर समय रहते विशेषज्ञों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.