सराईकेला, जून 5 -- सरायकेला । झारखंड राज्य के मनरेगा कर्मी पिछले लगभग तीन महीनों से अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल, विपक्षी विचारधारा अथवा बाहरी प्रभाव का परिणाम नहीं है, बल्कि उन हजारों मनरेगा कर्मियों की वास्तविक पीड़ा और वर्षों की उपेक्षा का परिणाम है। यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री आलमगीर को मनरेगा कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापनमनरेगा कर्मियों का आंदोलन झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शंकर सतपथी ने एक प्रेस वयान जारी कर कहा कि हाल के दिनों में कुछ ऐसे वक्तव्य सामने आए हैं जिनमें मनरेगा कर्मियों के आंदोलन को अनुचित बताने तथा आंदोलनरत कर्मियों की मंशा पर प्रश्नचिह्न लगाने का प्रयास किया गया है।मनरेगा कर्मियों की सुरक्षा अतीत में कई बार मनरेगा कर्मियों के आंदोलनों के दौरान सरकार ए...