संवाद और कूटनीति से शांति की कोशिशों के समर्थन में भारत: जयशंकर
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि भारत संवाद और कूटनीति से शांति को बढ़ावा देने की हर कोशिश का समर्थन करेगा। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ मंगलवार को मुंबई में बैठक के दौरान उन्होंने ये बात कही। विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत और यूएई के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस समझौते ने दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को काफी मजबूत किया है। हम व्यापार, ऊर्जा और उर्वरकों की निर्बाध, सुरक्षित और बिना किसी बाधा के आपूर्ति जारी रखने के पक्ष में हैं। जयशंकर ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों और क्षेत्रीय समस्याओं के बावजूद दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी लगातार नए म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.