गया, फरवरी 10 -- शहर के प्लस टू हरिदास सेमिनरी विद्यालय परिसर स्थित सभागार में मंगलवार को संवाद का आयोजन हुआ। इसमें गया व जहानाबाद की जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया। संवाद में दीदियों विकास के साथ अपनी समस्याओं को मजबूती के साथ रखा। संवाद में शामिल पंजाब नैशनल बैंक के कार्यपालक निदेशक बिभु प्रसाद महापात्र ने दीदियों की बातों को गंभीरता से सुना। जीविका के राज्य स्तरीय प्रबंधक, जिला व प्रखंड स्तरीय जीविका प्रबंधकों से संवाद स्थापित कर उनसे इस क्षेत्र में तीव्र वृद्धि के लिए विचार जाने व उनकी समस्याओं को सुना। इस कार्यक्रम में लखपति दीदी के कुल 3530 लाभार्थियों को 48 करोड़ राशि वितरित की गई। इसके साथ स्वयं सहायता समूह को 325.82 करोड़ का ऋण वितरित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 10 लाभुकों को बीमा की अनुदान राशि दी गई...