उन्नाव, मार्च 2 -- अचलगंज। नगर पंचायत अचलगंज के बलऊ खेड़ा गांव स्थित महादेव मंदिर परिसर में रविवार देर रात धनुष यज्ञ हुआ। रामलीला के विख्यात कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का कौशल दिखाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। जनक विलाप रावण बाणासुर संवाद व लक्ष्मण कार्यक्रम में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के शिव धनुष तोड़ते ही पूरा पांडाल सीता राम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। धनुष टूटने की आवाज सुनकर सभा मंडल में पहुंचे परशुराम का लक्ष्मण के बीच खूब कटाक्ष हुए। जिसका दर्शकों ने तालियां बजा कर खूब आनंद उठाया। मंचन सोमवार देर सुबह तक चलता रहा। इसके पहले मंदिर में पूजन अर्चन के साथ भव्य श्रृंगार एवं भंडारा हुआ। इस मौके पर नगर पंचायत अचलगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव वर्मा ने कलाकारों का सम्मान किया। कार्यक्रम में अंकित सिंह परिहार, अखिल, रमेश, मेवालाल, राजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.