देवरिया, नवम्बर 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। नगरीय सीमा में शामिल होने वाले विद्यालयों के शिक्षक संवर्ग बदलने के लिए एफिडेविट देने में लापरवाही बरत रहे हैं। बरहज विकास खण्ड के अधिकांश शिक्षकों ने अभी तक अपना सहमति पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया है। जिससे संवर्ग बदलने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। जिले के चार विकास खण्डों के 36 परिषदीय विद्यालय अब नगरीय क्षेत्र में शामिल हो चुके हैं। इन विद्यालयों में कार्यरत 164 शिक्षकों को नगरीय क्षेत्र के अध्यापक संवर्ग में शामिल किया जाएगा। शिक्षकों का संवर्ग बदलने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा उनसे सहमति पत्र मांगा गया है। जो शिक्षक या शिक्षिका ग्रामीण क्षेत्र से नगरीय क्षेत्र में समायोजित होंगे, उनकी वरिष्ठता नगरीय संवर्ग के शिक्षकों की सूची में सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.