लखीसराय, जून 6 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के सूर्यपुरा वार्ड संख्या 16 में शुक्रवार को सर्पदंश से ग्रामीण उमेश पासवान की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर हॉस्पीटल भेजा। वार्ड पार्षद और सभापति से मौत पर सरकारी सहायता दिलाने की गुहार परिजनों ने लगाई है। घर में एकमात्र स्व. पासवान ही कमाने वाले मजदूर थे। ऐसे में उनके परिजन पर आफत आ गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से पीड़ित 7 वर्षीय बालक को समय से नहीं मिला उपचार हुई मौत यह भी पढ़ें- सर्पदंश से व्यक्ति की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...