रुडकी, मार्च 15 -- थाना क्षेत्र के गांव में पुलिया के पास भारी मात्रा में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके से लगभग 85 किलोग्राम संरक्षित पशु की खाल, सिर व अन्य अवशेष बरामद किए हैं। मामले में अज्ञात के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है। झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि शुक्रवार 13 मार्च को झबरेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि लाठरदेवा शेख गांव के पास पुलिया के किनारे सफेद प्लास्टिक के कट्टों में किसी जानवर के अवशेष पड़े हैं। यह भी जानकारी दी कि पशु हत्या करने वाले आरोपियों ने मांस बेच दिया है। सूचना मिलते ही उप-निरीक्षक योगेश कुमार, हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह व अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच मामले की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.