रुडकी, फरवरी 25 -- गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव में संरक्षित पशु कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने गांव के पास एक गेहूं के खेत से संरक्षित पशु का मांस बरामद व अवशेष बरामद किए हैं। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है। गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि सफरपुर गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक गेहूं के खेत में कुछ लोग संरक्षित पशु का कटान कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...