आगरा, अप्रैल 11 -- रेल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोचिंग डिपो, आगरा कैंट पर शनिवार को संरक्षा सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार में एडीआरएम गिरीश कुमार गुप्ता सहित सभी शाखा अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। सेमिनार में फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम, फायर इंडीकेशन एवं ब्रेक एप्लिकेशन तथा अलार्म चेन पुलिंग सिस्टम के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए। सेमिनार का उद्देश्य ट्रेन संचालन से जुड़े ऑनबोर्ड स्टाफ को जागरूक करना तथा उनकी ट्रबल शूटिंग क्षमता को सुदृढ़ करना है, ताकि कोचिंग स्टॉक में स्थापित इन सुरक्षा प्रणालियों के प्रभावी संचालन के माध्यम से सुरक्षित एवं समयबद्ध रेल परिचालन सुनिश्चित किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.