संरक्षा में उत्कृष्ट कार्य पर 15 रेलकर्मी सम्मानित
प्रयागराज, जुलाई 20 -- मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संरक्षा के क्षेत्र में सतर्कता और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मानित कर्मचारियों में धर्मेंद्र कुमार, सूरज कुमार, राजकुमार पाल, दशरथ लाल भारतीय, धर्मेंद्र कुमार सिंह, राकेश यादव, आनंद नारायण पटेल, मो. जमील खान, नवनीत कुमार, सुभाष कुमार, मुकेश कुमार, ओम प्रकाश भारतीय, कुलदीप कुमार, अंकित कुमार और मयूर कुमार सिंह शामिल हैं। इन कर्मचारियों ने हॉट एक्सल, फ्लैट टायर, हैंगिंग पार्ट, ब्रेक बाइंडिंग, स्प्रिंग टूटने और यात्री के ट्रेन से गिरने जैसी घटनाओं में समय रहते कार्रवाई कर संभावित दुर्घटनाएं टालने में अहम भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.