संरक्षा नियमों का पालन करें, कर्मियों की नियमित हो काउंसिलिंग
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी (पीसीएसओ) पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) पर संरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने निर्माणाधीन विकास कार्य देखे। निर्देश दिया कि यात्री संरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए सभी काम नियमानुसार किए जाएं। उन्होंने कर्मचारियों की नियमित काउंसलिंग और संरक्षा नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण की शुरुआत प्लेटफॉर्म नंबर-01 से हुई। पीसीएसओ ने पुराने और नए फुट ओवरब्रिज (एफओबी), प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 और सर्कुलेटिंग एरिया की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। यात्रियों की भीड़, सफाई, साइनेज और सुरक्षा मानकों की उन्होंने समीक्षा की। उन्होंने लोहता स्टेशन पर भी संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस मौके पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अरुण कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.