गोरखपुर, जुलाई 3 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। एनईआर के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने लखनऊ मण्डल के गोण्डा-बुढ़वल-सीतापुर रूट का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्टेशन पुनर्विकास, ट्रैक-ब्रिज सुरक्षा और संरक्षा उपकरणों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोण्डा स्टेशन भवन के डिजाइन, स्ट्रक्चर और मास्टर प्लान को देखा और समय के अंदर काम पूरा करने को कहा। यात्री सुविधाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्लेटफार्म संख्या एक को सुदृढ़ करने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने कहा कि, यात्री सुरक्षा, आधुनिक सुविधाएं एवं संरक्षा मानकों का सख्ती से पालन एनई रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: निरीक्षण में महाप्रबंधक ने परखा ग्वालियर-कैलारस रेलखंडनिरीक्षण के दौरान प्रमुख अधिकारियों की उपस्थित...