बस्ती, अप्रैल 9 -- बस्ती। आर्य समाज नई बाजार के पदाधिकारियों ने संरक्षक स्व. रामप्रताप आर्य की पुण्यतिथि पर वैदिक यज्ञ कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधान आर्य समाज नई बाजार ओमप्रकाश आर्य ने कहा कि रामप्रताप आर्य ने बस्ती मंडल में वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए तन मन धन से प्रयास किया, जो लोग सनातन धर्म से विमुख हो रहे थे उन्हें पुनः वैदिक धर्म से जोड़ा गया। अलख निरंजन आर्य ने बताया कि वह गरीब बच्चों की शिक्षा और कन्याओं के विवाह में मदद करते थे।भाई विश्रामदास आर्य के साथ मिलकर स्वामी दयानन्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की। इस दौरान आदित्यनारायण गिरि, गरुण ध्वज पांडेय, ब्रह्मानंद पांडेय, नितीश कुमार, अनीशा मिश्रा, महक मिश्रा, अंजली और मान्या जायसवाल ने फलाहार का वितरण कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...